शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) को हुआ 1,048 करोड़ रुपये का घाटा

टाटा मोटर्स (Tata Motors) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,048 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

वहीं पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में इसे 2,482.78 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। टाटा मोटर्स को हुए घाटे का मुख्य कारण इसकी लग्जरी कार इकाई जैगुआर लैंड रोवर का प्रदर्शन बताया जा रहा है, जो स्वयं 953.2 करोड़ रुपये के घाटे में रही। जैगुआर लैंड रोवर, टाटा मोटर्स की आमदनी में 90% का योगदान देती है। जैगुआर लैंड रोवर की खुदरा बिक्री 13.2% घट कर 1.29 लाख इकाई और होलसेल बिक्री 14.7% की गिरावट के साथ 1.3 लाख इकाई रह गयी।
हालाँकि टाटा मोटर्स की शुद्ध आमदनी में बढ़त हुई। कंपनी की शुद्ध आमदनी साल दर साल आधार पर 2.5% अधिक 72,112.08 करोड़ रुपये रही। वहीं इसका एबिटा 22.7% घट कर 6,343.30 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 28 आधार अंक घट कर 8.8% रह गया।
उधर बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 177.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 178.40 रुपये पर खुला। अधिकतर समय लाल निशान में रहने के बाद 3 बजे के करीब यह दोबारा हरे निशान में पहुँच सका। अंत में टाटा मोटर्स का शेयर 1.35 रुपये या 0.76% की मजबूती के साथ 178.65 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख