शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की अक्टूबर बिक्री में 26% की बढ़ोतरी

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की अक्टूबर बिक्री में साल दर साल आधार पर 26% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने अक्टूबर 2017 में 3,17,411 वाहनों के मुकाबले 2018 के समान महीने में 3,98,427 वाहन बेचे। वार्षिक आधार पर ही टीवीएस मोटर का निर्यात 45,437 इकाई से 27% बढ़ कर 57,926 इकाई रहा।

वहीं कंपनी कुल दोपहिया वाहन बिक्री 25% अधिक 3,84,307 इकाई, घरेलू दोपहिया वाहन बिक्री 25% बढ़ कर 3,38,988 इकाई, स्कूटरों की बिकवाली 41% बढ़त के साथ 1,51,040 इकाई और मोटरसाइकिल बिक्री 20% ज्यादा 1,50,429 इकाई रही।

इसके अलावा कंपनी के तिपहिया वाहनों की बिक्री में 56% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जो कि 37,992 इकाई के मुकाबले 45,319 इकाई रही।
दूसरी तरफ बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 545.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 543.90 रुपये पर खुला। अंत में कंपनी का शेयर 2.95 रुपये या 0.54% की वृद्धि के साथ 548.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख