शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की अक्टूबर बिक्री में 16.4% की वृद्धि

साल दर साल आधार पर प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की अक्टूबर बिक्री में 16.4% बढ़त दर्ज की गयी।

हीरो मोटोकॉर्प ने अक्टूबर 2017 में 6,31,105 इकाइयों की तुलना में 2018 के समान महीने में 7,34,668 इकाइयाँ बेचीं। हीरो मोटोकॉर्प ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में यह चौथा और कुल मिला कर छठा अवसर है जब कंपनी ने किसी महीने में 7 लाख से अधिक दोपहिया वाहन बेचे हैं।
हीरो मोटोकॉर्प की अभी तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री सितंबर 2018 मे 7,69,138 इकाई रही है।
बेहतर बिक्री नतीजों के सहारे आज हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में भी मजबूती आयी है। बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 2,791.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 2,865.00 रुपये पर खुला। पौने 11 बजे के करीब यह 122.80 रुपये या 4.40% की तेजी के साथ 2,914.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख