शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की इकाई को मिले 1,329 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई को कुल 1,329 करोड़ रुपये के तीन ठेके मिले हैं।

इनमें जल तथा प्रवाह उपचार व्यवसाय में 710 करोड़ रुपये, यातायात इन्फ्रा व्यापार में 481 करोड़ रुपये और स्मार्ट वर्ल्ड कम्युनिकेशन व्यापार में 320 करोड़ रुपये का कार्य शामिल है। ठेके मिलने की खबर का आज कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर देखने को मिला।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,332.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 1,344.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान पौने 2 बजे के करीब 1,369.00 रुपये तक चढ़ा। सत्र के अंत में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 24.40 रुपये या 1.83% की वृद्धि के साथ 1,357.20 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में देखें तो कंपनी का शेयर 1,469.60 रुपये तक चढ़ा और 1,176.02 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। बता दें कि इस समय लार्सन ऐंड टुब्रो की बाजार पूँजी 1,90,309.34 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख