शेयर मंथन में खोजें

आमदनी में वृद्धि के बावजूद एनटीपीसी (NTPC) के मुनाफे में मामूली गिरावट

सरकारी विद्युत उत्पादक कंपनी एनटीपीसी (NTPC) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 0.6% की मामूली गिरावट दर्ज की गयी है।

2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 2,438.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में एनटीपीसी ने 2,426 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। मगर इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 19,698.7 करोड़ रुपये से 13% बढ़ कर 22,261.1 करोड़ रुपये हो गयी।
एनटीपीसी के नतीजों को आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अनुमानों से कमजोर बताया है। ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक कंपनी के ईंधन और अन्य खर्चे अपेक्षाकृत अधिक रहे, जिससे इसकी लाभप्रदता प्राभावित हुई।
साल दर साल आधार पर ही एनटीपीसी का एबिटा 2.8% की बढ़त के साथ 5,592 करोड़ रुपये रहा, मगर एबिटा मार्जिन 250 आधार अंक गिर कर 25.1% रह गया। तिमाही में एनटीपीसी ने 1.4% अधिक 66 अरब इकाई बिजली का उत्पादन किया। वहीं कंपनी ने 1.9% अधिक 61.6 अरब इकाई बिजली बेची। जुलाई-सितंबर तिमाही की समाप्ति पर एनटीपीसी की स्थापित बिजली क्षमता 3.8% या 1,943 मेगावाट बढ़ कर 53,651 मेगावाट हो गयी। बता दें कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का औसत शुल्क प्रति इकाई (Per Unit Tariff) 3.42 रुपये रहा।
बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 156.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 159.80 रुपये पर खुला, जो कारोबार में इसका ऊपरी स्तर भी रहा। नतीजों के बाद शेयर में थोड़ा उचार-चढ़ाव देखने को मिला। सत्र के अंत में एनटीपीसी का शेयर 1.05 रुपये या 0.67% की वृद्धि के साथ 157.90 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में देखें तो कंपनी का शेयर 186.35 रुपये तक चढ़ा और 149.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख