शेयर मंथन में खोजें

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के मुनाफे में 17% गिरावट दर्ज

साल दर साल आधार पर 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) के मुनाफे में 17.04% गिरावट आयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में हुए 503.30 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार कंपनी ने 417.50 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। वहीं इसकी कुल आमदनी 3,142.90 करोड़ रुपये से 9.5% घट कर 2,844.10 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं कैडिला हेल्थकेयर का एबिटा 857 करोड़ रुपये से 19% की गिरावट के साथ 687 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 27.3% के मुकाबले 310 आधार अंक घट कर 24.2% रह गया।
उधर बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर शुक्रवार को 0.30 रुपये या 0.08% की हल्की बढ़ोतरी के साथ 359.30 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 515.00 रुपये और निचला स्तर 330.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख