शेयर मंथन में खोजें

अक्टूबर में 8% घटी फोर्स मोटर्स (Force Motors) की घरेलू बिक्री

वाणिज्यिक और यूटिलिटी वाहन निर्माता फोर्स मोटर्स (Force Motors) की अक्टूबर घरेलू वाहन बिक्री में साल दर साल आधार पर 8% की गिरावट दर्ज की गयी।

पिछले वर्ष अक्टूबर में 2,393 इकाइयों के मुकाबले 2018 की समान अवधि में कंपनी ने 2,202 इकाइयाँ बेचीं हैं। वहीं कंपनी का निर्यात 146 इकाइयों से 47.26% की गिरावट के साथ 77 इकाई रह गया। इस लिहाज से साल दर साल आधार पर कंपनी की कुल बिक्री (घरेलू तथा निर्यात) 2,539 इकाई से 10.24% घट कर 2,279 इकाई रह गयी।
फोर्स मोटर्स की कुल बिक्री में 1,134 छोटे तथा हल्के कारोबारी वाहन तथा 1,145 उपयोगिता, एसयूवी तथा ट्रैक्टर शामिल हैं।
उधर शुक्रवार को फोर्स मोटर्स के शेयर में जबरदस्त मजबूती दर्ज की गयी। कल बीएसई में फोर्स मोटर्स का शेयर 113.15 रुपये या 6.34% की बढ़ोतरी के साथ 1,896.55 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 3,799.00 रुपये और निचला स्तर 1,650.00 रुपये रहा है। बता दें कि इस समय फोर्स मोटर्स की बाजार पूँजी 2,471.75 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख