शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने बेचा हैदराबाद में स्थित संयंत्र

प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने हैदराबाद के जीडीमेटला में स्थित अपना एपीआई (सक्रिय औषधि संघटक) उत्पादन संयंत्र बेच दिया है।

डॉ रेड्डीज ने 15 अक्टूबर को इस संयंत्र की बिकवाली के लिए जेनेरिक दवा कंपनी थिरेपिवा के साथ किये गये करार का ऐलान किया था। डॉ रेड्डीज ने इस सौदे के पूरा होने का ऐलान किया है। थिरेपिवा, ओमनीकेयर ड्रग्स इंडिया (अबू धाबी में स्थित नियोफार्मा की 100% सहायक कंपनी) और लक्सई लाइफ साइंसेज का संयुक्त उद्यम है।
उधर शुक्रवार को डॉ रेड्डीज के शेयर में कमजोरी दर्ज की गयी। कल बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 39.15 रुपये या 1.59% की गिरावट के साथ 2,422.00 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 2,687.45 रुपये और निचला स्तर 1,888.00 रुपये रहा है। बता दें कि इस समय डॉ रेड्डीज की बाजार पूँजी 40,201.48 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 03 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख