शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) के मुनाफे में 61.1% की बढ़ोतरी

सरकारी तेल-गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में सालाना आधार पर 61.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 5,130.74 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में ओएनजीसी ने 8,264.61 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान ओएनजीसी की शुद्ध आमदनी 18,964.85 करोड़ रुपये से 47.6% की वृद्धि के साथ 27,989.17 करोड़ रुपये रही। बता दें कि ओएनजीसी के नतीजे जानकारों के अनुमान से बेहतर रहे हैं।
सालाना आधार पर ही कंपनी का एबिटा 60.8% की वृद्धि के साथ 14,470.92 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 424 आधार अंक बढ़ कर 51.7% रहा। वहीं ओएनजीसी की कच्चे तेल के लिए शुद्ध प्राप्ति 47.8% की बढ़त के साथ 73.07 डॉलर प्रति बैरल रही।
हालाँकि तिमाही के दौरान ओएनजीसी के कुल उत्पादन कच्चे तेल उत्पादन में गिरावट दर्ज की गयी। ओएनजीसी का कुल कच्चे तेल का उत्पादन 5.8% घट कर 6.078 मिलियन मीट्रिक टन रह गया, जबकि गैस उत्पादन 1.8% के इजाफे के साथ 6.368 अरब घन मीटर (बीसीएम) रहा। गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष में ओएनजीसी ने अभी तक 7 नये खोज (तेल-गैस परिसर) की हैं।
शनिवार को घोषित किये गये नतीजों का कंपनी के शेयर पर आज साफ असर दिख रहा है। उधर बीएसई में ओएनजीसी का शेयर 157.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 164.45 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद यह करीब पौने 10 बजे 2.65 रुपये या 1.68% की मजबूती के साथ 160.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख