शेयर मंथन में खोजें

दोगुने से अधिक रहा अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) का मुनाफा

2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) के मुनाफे में 124.4% की बढ़त दर्ज की गयी।

कंपनी का तिमाही मुनाफा 27.67 करोड़ रुपये के मुकाबले 62.09 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 378.70 करोड़ रुपये से 101.9% अधिक 764.42 करोड़ रुपये रही। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा है कि अशोक बिल्डकॉन के नतीजे हर मामले में अनुमानों से बेहतर रहे हैं।
साल दर साल आधार पर ही कंपनी का एबिटा 111.08% बढ़ कर 119.43 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 73 आधार अंक सुधर कर 15.6% रहा। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की सकल टोल आमदनी 251.3 करोड़ रुपये रही, जबकि तिमाही समाप्ति पर कंपनी के पास कुल 9,763.7 करोड़ रुपये के ठेके हैं।
बेहतर नतीजों का आज कंपनी के शेयर पर साफ असर दिख रहा है। बीएसई में अशोक बिल्डकॉन का शेयर 118.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 118.05 रुपये पर खुला। लाल निशान में खुलने के बाद यह अभी तक के कारोबार में 125.80 रुपये तक चढ़ा है। करीब सवा 10 बजे यह 5.50 रुपये या 4.63% की मजबूती के साथ 124.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख