शेयर मंथन में खोजें

जेके सीमेंट (JK Cement) के शुद्ध लाभ में 30.5% की गिरावट

2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में जेके सीमेंट (JK Cement) के मुनाफे में 30.5% की गिरावट दर्ज की गयी है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 93.1 करोड़ रुपये से घट कर 64.7 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान जेके सीमेंट की शुद्ध आमदनी 1,107.7 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.6% की मामूली गिरावट के साथ 1,100.6 करोड़ रुपये रह गयी। जेके सीमेंट के नतीजों पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा है कि कंपनी की आमदनी अनुमान के मुताबिक रही, मगर एबिटा और गिरावट के बावजूद मुनाफा अनुमान से अधिक रहा।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक साल दर साल आधार पर अन्य आय में 47.7% की गिरावट के कारण जेके सीमेंट के मुनाफे में कमी आयी है। साथ ही पेट कॉक की उच्च कीमतों के कारण इसकी ऊर्जा और ईंधन लागत में 17.1% का इजाफा हुआ, जिससे कंपनी का तिमाही एबिटा 18.1% घट कर 169.8 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 328 आधार अंकों की गिरावट के साथ 15.4% रह गया।
जेके सीमेंट की तिमाही ब्याज लागत साल दर साल आधार पर 8% की गिरावट के साथ 58.3 करोड़ रुपये रह गयी।
उधर बीएसई में जेके सीमेंट का शेयर 700.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 669.00 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका निचला स्तर है। करीब साढ़े 10 बजे यह 7.30 रुपये या 1.04% की कमजोरी के साथ 692.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख