शेयर मंथन में खोजें

गुजरात स्टेट पेट्रोनेट (Gujarat State Petronet) के तिमाही मुनाफे में 82.7% इजाफा

2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट (Gujarat State Petronet) के शुद्ध लाभ में 82.7% की वृद्ध हुई।

कंपनी ने 176.96 करोड़ रुपये के मुकाबले 323.34 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साथ ही कंपनी की शुद्ध आमदनी 334.83 करोड़ रुपये के मुकाबले 78.7% की बढ़त के साथ 598.33 करोड़ रुपये रही। गौरतलब है कि कंपनी के तिमाही नतीजे जानकारों के अनुमान से काफी बेहतर रहे हैं। जानकारों ने कंपनी के 194 करोड़ रुपये के मुनाफे और 428 करोड़ रुपये की शुद्ध आमदनी का अनुमान लगाया था।
बेहतर परिणाणों में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट का एबिटा 80.8% बढ़ कर 516.27 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 101 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 86.3% रहा। कंपनी की गैस परिवहन आमदनी 80.4% अधिक 582.84 करोड़ रुपये और विद्युत आमदनी 31.9% की बढ़त के साथ 16.52 करोड़ रुपये रही।
उधर बीएसई में गुजरात स्टेट पेट्रोनेट का शेयर 181.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 184.80 रुपये पर खुला। सवा 10 बजे के बाद शेयर में मजबूती कम हुई है। सवा 11 बजे के आस-पास यह 0.65 रुपये या 0.36% की वृद्धि के साथ 182.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख