शेयर मंथन में खोजें

वी2 रिटेल (V2 Retail) ने किया तीन नये स्टोरों का शुभारंभ

वी2 रिटेल (V2 Retail) ने तीन नये खुदरा स्टोरों का शुभारंभ किया है।

कंपनी के नये रिटेल स्टोर पणजी (गोवा), फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) और दुमका (झारखंड) में स्थित हैं। इसके साथ ही कंपनी के स्टोरों की कुल संख्या 59 हो गयी है। मगर आज वी2 रिटेल के शेयर भाव में करीब 6% की गिरावट देखने को मिल रही है।
बीएसई में वी2 रिटेल का शेयर 295.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 256.00 रुपये पर खुल कर 255 रुपये तक गिरा, जो इसके 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। साढ़े 11 बजे के आस-पास वी2 रिटेल के शेयरों में 17.35 रुपये या 5.87% की कमजोरी के साथ 278.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 947.26 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख