शेयर मंथन में खोजें

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) और द न्यू इंडिया एश्योरेंस के बीच करार

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) ने साधारण बीमा (जनरल इंश्योरेंस) क्षेत्र की सरकारी बीमा कंपनी द न्यू इंडिया एश्योरेंस (The New India Assurance) के साथ करार किया है।

करार के तहत बैंक, बीमा कंपनी के कॉर्पोरेट एजेंट के रूप में कार्य करेगा। बैंक को बीमा कंपनी के कॉर्पोरेट एजेंट के रूप में कार्य करने के लिए बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) की ओर से पंजीकरण पत्र भी जारी कर दिया गया है। बैंक ने कहा है कि यह समझौता दोनों के लिए कारोबार, बाजार निवेश और विस्तार के लिहाज से लाभकारी होगा।
हालाँकि करार की खबर से बैंक और बीमा कंपनी दोनों के शेयरों में करीब 1.5% की कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर 559.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 552.05 रुपये पर खुल कर 545.40 रुपये तक गिरा। 12 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 8.15 रुपये या 1.46% की कमजोरी के साथ 551.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। बता दें कि आज बैंक का शेयर अभी तक हरे निशान में नहीं आया है।
वहीं द न्यू इंडिया एश्योरेंस का शेयर इस समय 3.35 रुपये या 1.47% की कमजोरी के साथ 224.05 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख