शेयर मंथन में खोजें

अमेजन (Amazon) खरीदेगी फ्यूचर रिटेल (Future Retail) में हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) फ्यूचर ग्रुप (Future Group) की फ्यूचर रिटेल (Future Retail) में 9.5% हिस्सेदारी खरीदेगी।

खबर है कि इस संबंध में 14 नवंबर को समझौते की घोषणा हो सकती है। अमेजन, फ्यूचर रिटेल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) के रूप में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
बता दें कि सौदे को लेकर बातचीत जनवरी 2018 में दोनों कंपनियों के प्रमुखों, किशोर बियानी और जेफ बेजोस, की मुलाकात से शुरू हुई थी। फ्यूचर रिटेल में हिस्सेदारी का अधिगग्रण अमेजन अपनी इकाई के जरिये करेगी, जो एक एफपीआई के रूप में पंजीकृत है।
गौरतलब है कि कोई एफपीआई किसी भारतीय इकाई में एक कंपनी के रूप में 10% से कम हिस्सेदारी ही हासिल कर सकती है। मगर एक भारतीय कंपनी कई एफपीआई कंपनियों को 49% तक हिस्सेदारी बेच सकती है।
दूसरी ओर बीएसई में फ्यूचर रिटेल का शेयर 502.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 506.10 रुपये रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में मजबूत स्थिति में कारोबार करने के बाद 10 बजे इसमें गिरावट आनी शुरू हुई और तब से यह दबाव में ही है। 1 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 3.50 रुपये या 0.70% की कमजोरी के साथ 499.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख