शेयर मंथन में खोजें

बॉश (Bosch) की आमदनी और मुनाफे में बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बॉश (Bosch) के मुनाफे में 18.9% और शुद्ध आमदनी में 13.8% की बढ़ोतरी हुई है।

2017 की समान तिमाही में 353.34 करोड़ रुपये से बढ़ कर तकनीक सेवा प्रदाता बॉश का मुनाफा 419.99 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 2,811.85 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,201.11 करोड़ रुपये रही। साथ ही कंपनी का एबिटा 17.4% अधिक 596.24 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 56 आधार अंकों के इजाफे के साथ 18.6% रहा।
गौरतलब है कि बॉश के नतीजों को आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपने अनुमान से कमजोर बताया है। ब्रोकिंग फर्म ने बॉश के लिए 3,263 करोड़ रुपये की शुद्ध आमदनी और 436 करोड़ रुपये के मुनाफा अंदाजा लगाया था।
इसके अलावा बॉश के ऑटोमोटिव उत्पाद कारोबार तिमाही आधार पर 1% और साल दर साल आधार पर 14% का इजाफा हुआ है। जबकि अन्य व्यापारों में सालाना आधार पर 16% की बढ़त और पिछली तिमाही की तुलना में 5% की गिराट आयी है।
उधर नतीजों की घोषणा के बाद से बॉश के शेयर में कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई में बॉश का शेयर 19,625.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 19,979.00 रुपये पर खुला, जो आज इसका ऊपरी स्तर भी रहा है। पौने 3 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 245.65 रुपये या 1.25% की गिरावट के साथ 19,380.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख