शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण हुई जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर भाव में 9.5% की वृद्धि

आज जेट एयरवेज (Jet Airways) का शेयर करीब 9.5% की वृद्धि के साथ बंद हुआ।

दरअसल खबर है कि संभावित सौदे को लेकर जेट एयरवेज और टाटा ग्रुप (Tata Group) के बीच दूसरे चरण की वार्ता शुरू हुई है। यदि यह सौदा होता है तो टाटा ग्रुप विस्तारा एयरलाइंस का जेट एयरवेज के साथ विलय कर सकता है। विस्तारा, टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच संयुक्त उद्यम है।
बता दें कि मुश्किल दौर से गुजर रही नरेश गोयल (Naresh Goyal) द्वारा स्थापित जेट एयरवेज पायलटों को सही समय पर वेतन तक नहीं दे पा रही है। इसी कारण कंपनी हिस्सेदारी बेच सकती है। पहले खबर आयी थी कि टाटा संस जेट एयरवेज में 26% हिस्सेदारी खरीदने के साथ ही प्रबंधन नियंत्रण लेना चाहती है।
बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर 229.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 232.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 254.15 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 21.70 रुपये या 9.47% की मजबूती के साथ 250.75 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 883.65 रुपये और निचला स्तर 163.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख