शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) और गल्फ ऑयल (Gulf Oil) के बीच समझौता

टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने गल्फ ऑयल (Gulf Oil) के साथ समझौता किया है।

समझौते के तहत दोनों कंपनियाँ मिल कर टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों के लिए देश में सह-ब्रांडेड लुब्रिकेंट की रेंज पेश करेंगी। साझेदारी के अंतर्गत दोनों कंपनियाँ हाई स्ट्रीट बाजार मार्केट में सह-ब्रांडेड टाटा मोटर्स शुद्ध तेल बेचेंगी। इस श्रेणी के तहत लॉन्च किये गये उत्पादों में इंजन, गियर, ब्रेक और कूलंट ऑयल शामिल हैं।
इस खबर से दोनों कंपनियों के शेयरों में करीब 4.50% की मजबूती आयी है। बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 189.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 192.00 रुपये पर खुल कर 199.30 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सवा 11 बजे के करीब यह 8.65 रुपये या 4.56% की बढ़त के साथ 198.30 रुपये पर चल रहा है। वहीं गल्फ ऑयल 737.30 रुपये के बंद भाव की तुलना में 741.80 रुपये पर खुला। 776.35 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद इस समय यह 33.70 रुपये या 4.57% की वृद्धि के साथ 771.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथ, 06 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख