शेयर मंथन में खोजें

इंडियन बैंक (Indian Bank) ने एमसीएलआर (MCLR) में की बढ़ोतरी

इंडियन बैंक (Indian Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 15 आधार अंकों तक की बढ़ोतरी की है।

बैंक ने एक दिन के लिए 8.05% से बढ़ा कर 8.15%, एक महीने के लिए 8.15% से बढ़ा कर 8.30%, तीन महीनों के लिए 8.35% से 8.50%, 6 महीनों के लिए 8.50% से 8.60% और एक साल के लिए 8.60% से बढ़ा कर 8.70% एमसीएलआर कर दी। हालाँकि इंडियन बैंक ने तीन साल के लिए 8.80% और पाँछ साल के लिए 9.05% एमसीएलआर बरकरार रखी है।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर बढ़ने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण महंगे हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
बीएसई में इंडियन बैंक का शेयर 255.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 258.00 रुपये पर खुला और 269.80 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। 2 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 1.75 रुपये या 0.69% की बढ़त के साथ 257.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 428.00 रुपये और निचला स्तर 211 रुपये तक गिरा है। (शेयर मंथ, 06 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख