शेयर मंथन में खोजें

वोल्टास (Voltas) के मुनाफे में 12% की वृद्धि

टाटा समूह (Tata Group) की वोल्टास (Voltas) ने 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 95 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

इसके मुकाबले 2018 की समान तिमाही में कंपनी को 12% अधिक 107 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। इस दौरान वोल्टास की शुद्ध आमदनी 1,036.71 करोड़ रुपये से 37% की बढ़ोतरी के साथ 1,421.36 करोड़ रुपये रही।
साथ ही वोल्टास का एबिटा 87 करोड़ रुपये से 25% की वृद्धि के साथ 108.54 करोड़ रुपये रहा, जबकि ऑपरेटिंग मार्जिन 8.4% से घट कर 7.6% रह गया। कंपनी ने कहा है कि रूम एयर कंडीशनर में इसकी बाजार हिस्सेदारी 23.2% के मुकाबले 25.6% हो गयी है।
दूसरी ओर बीएसई में वोल्टास का शेयर 540.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 536.70 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 549.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। मगर इसी स्तर से यह गिरावट के कारण यह 518.50 रुपये तक फिसला। कारोबार बंदी के समय वोल्टास के शेयरों में 15.30 रुपये या 2.83% की कमजोरी के साथ 525.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथ, 06 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख