शेयर मंथन में खोजें

पाँच महीनों के निचले स्तर पर पहुँचा सिप्ला (Cipla) का शेयर

कमजोर तिमाही नतीजों के बाद प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) का शेयर पाँच महीनों के निचले स्तर पर पहुँच गया है।

कंपनी के शेयर में अप्रैल 2007 के बाद की सबसे बड़ी दो दिवसीय गिरावट आयी है। कल सिप्ला के शेयर में 7.33% की कमजोरी आयी थी, जबकि आज यह 5.68% गिर कर बंद हुआ। बता दें कि जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में साल दर साल आधार पर 10.78% की गिरावट आयी है। कंपनी का मुनाफा 422.59 करोड़ रुपये से घट कर 377.05 करोड़ रुपये रह गया। वहीं सिप्ला की शुद्ध आमदनी 4,082.41 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.7% घट कर 4,011.90 करोड़ रुपये रह गयी। बता दें कि कंपनी के वित्तीय परिणाम जानकारों के अनुमान से कमजोर रहे। जानकारों ने सिप्ला की 4,331 करोड़ रुपये की आमदनी और 433 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
बीएसई में सिप्ला का शेयर 563.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 561.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 528.10 रुपये के निचले भाव तक गिरा। अंत में यह 32.05 रुपये या 5.68% की गिरावट के साथ 531.85 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 678.00 रुपये और निचला स्तर 508.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथ, 06 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख