शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने किया शेयरों का आवंटन

भारतीय बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने 4.5 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

बैंक ने सोमवार 05 नवंबर को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2000 के तहत 2 रुपये प्रति मूल कीमत वाले 4,66,929 इक्विटी शेयर आवंटित किये। इससे पहले बैंक ने 1 नवंबर को 2 रुपये प्रति वाले ही 3,61,810 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया था।
दूसरी ओर बीएसई में बैंक का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 349.80 रुपये पर खुला। साढ़े 11 बजे तक मंदी के साथ कारोबार करने के बाद इसमें तेजी आयी और यह 358.10 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। इसके बाद शेयर में हल्की गिरावट आयी, मगर यह हरे निशान में बना रहा। अंत में बैंक का शेयर 3.40 रुपये या 0.97% की बढ़त के साथ 353.20 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 365.65 रुपये और निचला स्तर 256.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथ, 06 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख