शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने बढ़ायी एमसीएलआर

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 10 आधार अंकों तक वृद्धि कर दी है।

बैंक ने एक दिन के लिए यह दर 8.00% से बढ़ा कर 8.10%, एक महीने के लिए 8.10% से बढ़ा कर 8.20% और तीन महीनों के लिए 8.20% से 8.30% कर दी है। हालाँकि बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 6 महीनों के लिए 8.50% और एक साल के लिए 8.75% एमसीएलआर ही बरकरार रखी है। गौरतलब है कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे कम पर कोई भी बैंक आरबीआई द्वारा अनुमत कुछ मामलों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता।
दूसरी ओर बीएसई में कल मुहूर्त कारोबार के अंत में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर 0.11 रुपये या 0.81% की बढ़त के साथ 13.63 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 29.90 रुपये और निचला स्तर 10.73 रुपये रहा है। इस समय बैंक की बाजार पूँजी 3,541.69 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख