शेयर मंथन में खोजें

आंध्र बैंक (Andhra Bank) बेचेगा संयुक्त उद्यमों में हिस्सेदारी

आंध्र बैंक (Andhra Bank) के निदेशक मंडल ने संयुक्त उद्यमों में हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी है।

बैंक संयुक्त उद्यमों में हिस्सेदारी पूरी या टुकड़ों में बेचेगा। इन संयुक्त उद्यमों में एएसआरईसी इंडिया (ASREC India), इंडिया इंटरनेशनल बैंक (मलेशिया) (India International Bank) और इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस (Indiafirst Life Insurance) शामिल हैं।
दूसरी ओर बीएसई में कल मुहूर्त सत्र के अंत में आंध्र बैंक का शेयर 0.25 रुपये या 0.84% की बढ़त के साथ 30.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। मुहूर्त कारोबार में आंध्र बैंक का शेयर 30.50 और 29.70 रुपये के दायरे में रहा। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 68.10 रुपये और निचला स्तर 25.20 रुपये रहा है। इस समय बैंक की बाजार पूँजी 3,596.50 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख