शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने 0.5% तक बढ़ायी जमा दर

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने जमा पर ब्याज दरों में 0.5% तक की बढ़ोतरी कर दी है।

1 करोड़ रुपये से कम की जमा पर बैंक की नयी दरें 05 नवंबर से प्रभाव में आ गयी हैं। 5 से 8 साल और 8 से 10 साल की अवधि वाली जमा राशियों पर बैंक ने ब्याज दर 6% से बढ़ा कर 6.50% और 3 से 5 वर्ष की जमा राशि पर ब्याज दर 7.1% से बढ़ा कर 7.25% कर दी है। 1 साल की सावधि जमा पर ब्याज दर 7.25% के मुकाबले 7.3% रहेगी।
दूसरी ओर बीएसई में कल मुहूर्त सत्र के अंत में एचडीएफसी बैंक का शेयर 7.50 रुपये या 0.38% की बढ़त के साथ 1,958.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। मुहूर्त कारोबार में एचडीएफसी बैंक का शेयर 1,964.40 और 1,954.00 रुपये के दायरे में रहा। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 2,219.05 रुपये और निचला स्तर 1,791.30 रुपये रहा है। इस समय बैंक की बाजार पूँजी 5,32,261.60 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख