शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) ने किया डब्ल्यू12 स्टूडियोज (W12 Studios) का अधिग्रहण

खबरों के अनुसार प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) ने ब्रिटेन की डिजिटल डिजाइन एजेंसी डब्ल्यू12 स्टूडियोज (W12 Studios) का अधिग्रहण कर लिया है।

कंपनी ने यह अधिग्रहण अपनी डिजिटल इकाई टीसीएस इंटेरैक्टिव (TCS Interactive) के संचालन को बढ़ाने के लिए अपनी व्यापक योजना के हिस्से के रूप में किया है। खबर है कि टीसीएस ने इस सौदे की वित्तीय जानकारी नहीं दी है।
2012 में शुरू हुई डब्ल्यू12 स्टूडियोज के लंदन में स्थित डिलिवरी सेंटर में करीब 50 लोग कार्यरत हैं। बता दें कि सौदा पूरा होने के बाद भी डब्ल्यू12 स्टूडियोज अपने ब्रांड के तहत संचालन जारी रखेगी। साथ ही इसके सह-संस्थापकों के पास अपना पद बाकी रहेगा।
दूसरी ओर बीएसई में कल मुहूर्त सत्र के अंत में टीसीएस का शेयर 10.85 रुपये या 0.56% की बढ़त के साथ 1,942.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में टीसीएस का शेयर 2,273.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 1,248.45 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 7,29,013.30 करोड़ रुपये है, जो सभी सूचीबद्ध कंपनियों में सर्वाधिक है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख