शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) ने शुरू की मुम्बई-मैनचेस्टर उड़ान

खबरों के अनुसार जेट एयरवेज (Jet Aiways) ने मुम्बई और मैनचेस्टर (यूके) के बीच सीधी उड़ान शुरू की है।

जेट एयरवेज ने 05 नवंबर से यह हवाई शुरू की है, जिसकी घोषणा कंपनी ने सितंबर में की थी। इस उड़ान के लिए जेट एयरवेज ने 254 सीटों के साथ बड़े आकार वाला ए330-200 विमान तैनात किया, जो हफ्ते में पाँच दिन मुम्बई से मैनचेस्टर के लिए उड़ान भरेगा। जेट एयरवेज ने इस हवाई सेवा के प्रचार के लिए मार्केटिंग मैनचेस्टर के साथ मिल कर कई रोड-शो भी किये थे। मार्केटिंग मैनचेस्टर, मैनचेस्टर का प्रचार करने वाली एजेंसी है।
दूसरी ओर बीएसई में कल मुहूर्त सत्र के अंत में जेट एयरवेज का शेयर 2.70 रुपये या 1.06% की बढ़ोतरी के साथ 258.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 883.65 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 163.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 2,937.63 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख