शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने ऐसे जुटाये 3,000 करोड़ रुपये

खबरों के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने 3,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

कंपनी ने यह रकम 10-वर्षीय अवधि वाले बॉन्ड बिक्री के जरिये जुटायी है, जिन पर 8.95% की कूपन दर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के इश्यू का प्रबंधन आईसीआईसीआई बैंक ने किया। बैंक ने शुरुआत में इन बॉन्डों को ई-बोली-प्रक्रिया प्लेटफॉर्म में रखा। बाद में शीर्ष म्यूचुअल फंड और बीमाकर्ताओं ने बैंक से लंबी अवधि वाले इन रिलायंस के इन बॉन्डों को खरीदा।
उधर बीएसई में कल मुहूर्त सत्र के अंत में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 7.10 रुपये या 0.64% की बढ़ोतरी के साथ 1,110.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 1,328.75 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 861.70 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है। इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 7,03,924.74 करोड़ रुपये है, जो टीसीएस (TCS) के बाद किसी भी सूचीबद्ध कंपनी की सर्वाधिक है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख