शेयर मंथन में खोजें

अनुमान से अधिक रहे पेट्रोनेट एलएनजी के नतीजे, आमदनी में 38.3% की वृद्धि

पेट्रोनेट एलएनजी ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए नतीजे जारी किया, जो सभी मोर्चों पर अनुमान से अधिक थे।

एलएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से वर्ष दर वर्ष आधार पर आमदनी में 38.3% बढ़ कर 10745.3 करोड़ रुपये हो गयी, जबकि हमारा अनुमान 9945.9 करोड़ रुपये था। बिक्री की मात्रा 217 टीबीटीयू पर लगभग पहले जैसी रही। यह लगभग अनुमान के मुताबिक रही, क्योंकि हमारा अनुमान 221.5 टीबीटीयू का था।

वहीं, एबिटा 883.7 करोड़ रहा जो हमारे अनुमान 847.6 करोड़ रुपये से ऊँचा है। एबिटा में बढ़ोतरी उच्च मार्जिन की वजह से हुई। यह 49.3 रुपये प्रति एमएमबीटीयू रहा, जबकि हमारा अनुमान 46 रुपये प्रति एमएमबीटीयू का था। 

शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष आधार पर 4.4% गिर कर 562.9 करोड़ रहा। हालाँकि यह 524.6 करोड़ रुपये के हमारे अनुमान से ज्यादा है। अन्य आय की वजह से शुद्ध लाभ अनुमान से अधिक रहा। इस तिमाही में कंपनी की अन्य आय 111.5 करोड़ रुपये रही, जबकि हमारा अनुमान 72.8 करोड़ रुपये का था। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2018)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख