शेयर मंथन में खोजें

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने इटली में पेश की नयी मोटरसाइकिल

खबरों के अनुसार प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने मिलान, इटली में एक मोटरसाइकिल प्रदर्शनी में अपनी एक नयी प्रीमियम मोटरसाइकिल 'एक्सपल्स 200टी' पेश की है।

यह ईआईसीएमए मोटरसाइकिल प्रदर्शनी का वैश्विक मंच है। एक्सपल्स 200टी "टूअरर" (लंबे सफर वाली) मोटरसाइकिल है, जिससे रेट्रो स्टाइल में उपभोक्ताओं को आधुनिक तकनीक मिलती है। एक्सपल्स 200टी में सिंगल चेनल एबीएस, एलईडी हेड और टेल लैम्प और ब्लूटूथ के साथ डिजिटल स्पीडोमीटर जैसी सुरक्षा तथा सुविधाजनक जैसी विशेषताएँ दी गयी हैं।
नयी मोटरसाइकिल पेश करने की खबर का हीरो मोटोकॉर्प के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ा है। बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 2,889.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 2,915.45 रुपये पर खुला और 10 बजे के आस-पास 2,954.50 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सवा 12 बजे के करीब हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में 50.00 रुपये या 1.73% की बढ़त के साथ 2,939.95 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख