शेयर मंथन में खोजें

मुनाफे में 94% गिरावट के बावजूद इंडिया सीमेंट्स (India Cements) के शेयर में उछाल

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में इंडिया सीमेंट्स (India Cements) के मुनाफे में 93.96% की गिरावट आयी है।

पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 23.7 करोड़ रुपये के मुकाबले इंडिया सीमेंट्स का मुनाफा घट कर 1.43 करोड़ रुपये रह गया। मुनाफे में जबरदस्त गिरावट के कारण इसकी प्रति शेयर आमदनी (EPS) भी 0.77 रुपये के मुकाबले केवल 0.05 रुपये रह गयी। हालाँकि साल दर साल आधार पर ही कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,274.90 करोड़ रुपये की तुलना में 8.8% अधिक 1,387.05 करोड़ रुपये रही।
इंडिया सीमेंट्स का एबिटा 181.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.7% की गिरावट के साथ 155 करोड़ रुपये रह गया। वहीं विद्युत और ईंधन की उच्च लागत तथा व्यय में बढ़ोतरी से एबिटा मार्जिन पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में 14.3% के मुकाबले इस साल की समान तिमाही में 310 आधार अंकों की गिरावट के साथ 11.2% रह गया।
इंडिया सीमेंट्स के नतीजों पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा है कि कंपनी के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। मगर विदेशी मुद्रा हानि के कारण उच्च ब्याज लागत से कंपनी का मुनाफा ब्रोकिंग फर्म के अंदाजे से कम रहा।
मगर कमजोर नतीजों के बावजूद इंडिया सीमेंट्स का शेयर मजबूत हुआ है। बीएसई में इंडिया सीमेंट्स का शेयर 93.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की बढ़त के साथ 94.50 रुपये पर खुला। करीब 12 बजे इसमें एक तीखी उछाल दर्ज की गयी और शेयर करीब 5% मजबूत हुआ। पौने 1 बजे के करीब इंडिया सीमेंट्स के शेयरों में 4.65 रुपये या 4.95% की बढ़त के साथ 98.60 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख