शेयर मंथन में खोजें

इंडियन बैंक (Indian Bank) के मुनाफे में 66.8% की भारी गिरावट

साल दर साल आधार पर 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में इंडियन बैंक (Indian Bank) के मुनाफे में 66.8% की गिरावट आयी है।

बैंक का मुनाफा 451.5 करोड़ रुपये से घट कर 150.1 करोड़ रुपये रह गया। मगर इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 1,543.7 करोड़ रुपये के मुकाबले 12% की बढ़त के साथ 1,731 करोड़ रुपये रही।
साथ ही सालाना आधार पर इंडियन बैंक के एनपीए में इजाफा हुआ है। बैंक का सकल एनपीए अनुपात 6.67% की तुलना में 7.16% और शुद्ध एनपीए अनुपात 3.1% से बढ़ कर 4.23% हो गया, जो कि ठीक पिछली तिमाही में 3.79% रहा था। इसके अलावा बैंक के प्रोविजन में 34.9% की बढ़त हुई है, जो कि 744.50 करोड़ रुपये से बढ़ कर 744.50 करोड़ रुपये के हो गये।
कमजोर नतीजों के कारण इंडियन बैंक के शेयर में 12.5% से अधिक की गिरावट आयी है। बीएसई में इंडियन बैंक का शेयर 262.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 262.05 रुपये पर खुला। लाल रेखा के आस-पास कारोबार करने के बाद साढ़े 12 बजे के करीब इसका रूख नीचे की ओर मुढ़ गया। कारोबार बंदी के समय बैंक का शेयर 32.85 रुपये या 12.53% की गिरावट के साथ 220.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख