शेयर मंथन में खोजें

10% से अधिक मजबूती के साथ बंद हुआ पीसी ज्वेलर (PC Jeweller)

प्रमुख आभूषण कंपनी पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) के शेयर में आज 10% से अधिक वृद्धि दर्ज की गयी।

बीएसई में पीसी ज्वेलर का शेयर 83.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह मामूली गिरावट के साथ 82.10 रुपये पर खुला। करीब ढाई बजे तक लाल निशान में रहने के यह एक जोरदार उछाल के साथ 95.30 रुपये के शिखर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में पीसी ज्वेलर का शेयर 8.40 रुपये या 10.07% की बढ़ोतरी के साथ 91.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
बता दें कि 16 जनवरी 2018 को यह 600.65 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव है। वहीं 26 अक्टूबर को यह 46.90 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला था। पिछले करीब 9 महीनों में यह शेयर लगभग 75% टूटा है। इस समय पीसी ज्वेलर की बाजार पूँजी 3,624.84 करोड़ रुपये है।
गौरतलब है कि पीसी ज्वेलर के निदेशक मंडल की बैठक 14 नवंबर को होने जा रही है, जिसमें सितंबर में समाप्त तिमाही और छमाही के वित्तीय नतीजों पर विचार और घोषणा की जायेगी। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख