शेयर मंथन में खोजें

टाइटन (Titan) के शुद्ध लाभ में 7.8% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में टाइटन (Titan) के मुनाफे में 7.8% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की इसी तिमाही में 277.93 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 301.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया। इसी दौरान टाइटन की शुद्ध आमदनी 3,582.18 करोड़ रुपये से 27.5% की बढ़त के साथ 4,567.23 करोड़ रुपये हुई। वहीं कंपनी का एबिटा साल दर साल आधार पर ही 11.2% की बढ़त के साथ 468.92 करोड़ रुपये रहा, मगर एबिटा मार्जिन 151 आधार अंक घट कर 10.3% रह गया।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने टाइटन के नतीजों को मिला-जुला बताया है। ब्रोकिंग फर्म कहा है कि टाइटन की आमदनी और एबिटा अनुमान के मुताबिक रहे, जबकि कई एकबारगी खर्चों की वजह से कंपनी का शुद्ध लाभ अनुमान से कम रहा। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने टाइटन के लिए 328.1 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
साल दर साल आधार पर ही जुलाई-सितंबर तिमाही में टाइटन की आभूषण आमदनी 28% की बढ़ोतरी के साथ 3,615 करोड़ रुपये, घड़ी कारोबार 17.5% अधिक 679 करोड़ रुपये और चश्मा व्यापार आमदनी 19.3% अधिक 120 करोड़ रुपये रही।
उधर बीएसई में टाइटन का शेयर शुक्रवार को 3.15 रुपये या 0.37% की हल्की गिरावट के साथ 848.00 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,006.00 रुपये और निचला स्तर 731.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख