शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने किया डिबेंचरों का आवंटन

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने शुक्रवार को 3,000 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों का आवंटन किया।

प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किये गये ये डिबेंचर कंपनी की पीपीडी-सीरीज एच की दूसरी किस्त का हिस्सा हैं। 10 लाख रुपये प्रति वाले इन डिबेंचरों को रिलायंस इंडस्ट्रीज बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करेगी। रिलायंस 10 साल बाद मैच्योर होने वाले डिबेंचरों पर 8.95% प्रतिवर्ष ब्याज का भुगतान करेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 17.20 रुपये या 1.55% की गिरावट के साथ 1,093.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर 1,110.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कल 1,106.00 रुपये पर खुल कर 1,086.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला था। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,328.75 रुपये और निचला स्तर 861.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख