शेयर मंथन में खोजें

विजया बैंक (Vijaya Bank) ने की एमसीएलआर (MCLR) में वृद्धि

विजया बैंक (Vijaya Bank) ने एमसीएलआर (MCLR) में 5 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है।

बैंक ने एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन के लिए 8.05% बरकरार रखते हुए एक महीने के लिए 8.20% से बढ़ा कर 8.25%, तीन महीनों के लिए 8.40% से 8.45%, 6 महीनों के लिए 8.60% से बढ़ा कर 8.65% और एक साल के लिए 8.70% से 8.75% कर दी है।
बैंक ने दो साल की अवधि के लिए 9.00% और तीन साल के लिए 9.25% एमसीएलआर ही बरकरार रखी है। बैंक की बढ़ी हुई एमसीएलआर 08 नवंबर से प्रभाव में आ चुकी हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में शुक्रवार को विजया बैंक का शेयर 0.55 रुपये या 1.27% की गिरावट के साथ 42.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 76.50 रुपये और निचला स्तर 40.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख