शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) का शेयर एक महीने के शिखर के करीब

टाटा स्टील (Tata Steel) का शेयर अपने एक महीने के ऊपरी स्तर के करीब पहुँच गया है।

बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 573.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 573.95 रुपये पर खुला। 11 बजे तक उठापटक के बाद टाटा स्टील के शेयर का रुख ऊपर की ओर मुढ़ गया। 586.70 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 13.00 रुपये या 2.27% की तेजी के साथ 586.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। कंपनी के शेयर का एक महीने का शिखर 587.00 रुपये है।
दरअसल ऊषा मार्टिन (Usha Martin) के शेयरधारकों ने टाटा स्टील को अपना इस्पात कारोबार बेचने की मंजूरी दे दी है। ऊषा मार्टिन के शेयरधारकों की असाधारण सामान्य बैठक में 99.99% शेयरधारकों ने इस सौदे के पक्ष में मत दिया। हाल ही में टाटा स्टील ने घोषणा की थी कि कंपनी ने ऊषा मार्टिन के इस्पात कारोबार के अधिग्रहण के लिए 4,300-4,700 करोड़ रुपये का समझौता किया है। टाटा स्टील, ऊषा मार्टिन के इस्पात कारोबार का अधिग्रहण टाटा स्पॉन्ज (Tata Sponge) के जरिये करेगी। इस सौदे के साथ ही टाटा स्पॉन्ज स्टील कारोबार में कदम रखेगी। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख