शेयर मंथन में खोजें

सरकार बेचने जा रही है ओएनजीसी (ONGC) के 149 तेल-गैस क्षेत्र

खबरों के अनुसार सरकार ओएनजीसी (ONGC) के 149 तेल-गैस क्षेत्रों को निजी और विदेशी कंपनियों को बेचने पर विचार कर रही है।

सरकारी तेल-गैस कंपनी के छोटे और गैर-मामूली तेल-गैस परिसरों की बिकवाली की जायेगी। खबर है कि ओएनजीसी के छोटे ईंधन परिसरों को बेचने की यह सरकार की दूसरी कोशिश है। इससे पहले अक्टूबर 2017 में हाइड्रोकार्बन महानिदेशालय (डीजीएच) ने कंपनी के 15 उत्पादन क्षेत्रों की पहचान कर बिकवाली का प्रस्ताव रखा था। मगर ओएनजीसी ने डीजीएच के प्रस्ताव का सख्ती से विरोध किया था।
दूसरी तरफ बीएसई में आज ओएनजीसी का शेयर एक दायरे में कारोबार करता दिख रहा है। कंपनी का शेयर 156.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 157.50 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 158.30-155.95 रुपये के दायरे में रहा है। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 0.45 रुपये या 0.29% की बढ़त के साथ 156.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस समय ओएनजीसी की बाजार पूँजी 2,01,353.46 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों में ओएनजीसी का शेयर 212.90 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 144.90 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख