शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) ने तेलंगाना में शुरू की जल विद्युत परियोजना

सरकारी कंपनी बीएचईएल (BHEL) ने तेलंगाना में 120 मेगावाट की पुलिचिंतला जलविद्युत परियोजना शुरू कर दी है।

30 मेगावाट की चौथी इकाई के आरंभ के साथ ही यह परियोजना पूर्ण रूप से शुरू हो गयी है। बीएचईएल पहले ही इस परियोजना की तीनों इकाइयाँ शुरू कर चुकी है। तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में स्थित यह ग्रीनफील्ड परियोजना कृष्णा नदी पर तेलंगाना राज्य विद्युत उत्पादन निगम के लिए स्थापित की गयी है।
पुलिचिंतला परियोजना से बिजली उत्पादन के जरिये ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में महत्वपूर्ण कमी आयेगी। इसके साथ ही राज्य में बीएचईएल की कुल 1,073 मेगावाट की जलविद्युत परियोजनाएँ हो गयी हैं।
हालाँकि इस खबर का बीएचईएल के शेयर पर कोई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है। बीएसई में आज बीएचईएल का शेयर 69.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 70.10 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 70.45 रुपये और 69.75 रुपये के दायरे में रहा है। करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 0.05 रुपये या 0.07% की मामूली वृद्धि के साथ 69.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं।
इस समय बीएचईएल की बाजार पूँजी 25,681.44 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 108.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 64.50 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख