शेयर मंथन में खोजें

बाजार में गिरावट के बावजूद ल्युपिन (Lupin) के शेयर में 1% की मजबूती

दोपहर 2 बजे के करीब सेंसेक्स में 207 अंकों की गिरावट दिख रही है, जबकि प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) के शेयर में 1% बढ़त है।

दरअसल कंपनी को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से अपने नागपुर संयंत्र के लिए स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट (ईआईआर) मिल गयी है। यूएसएफडीए ने सितंबर 2018 में ल्युपिन के फेनीटोइन सोडियम कैप्सूल के लिए इस संयंत्र का पूर्व-अनुमोदन निरीक्षण (पीएआई) किया था। नागपुर संयंत्र ल्युपिन की सबसे नयी सुविधा है।
दूसरी ओर बीएसई में आज ल्युपिन का शेयर 854.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 856.00 रुपये पर खुला और सुबह 9.40 बजे ही 876.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 8.70 रुपये या 1.02% की तेजी के साथ 862.90 रुपये पर लेन-देन हो रही है।
पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 986.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा और 723.55 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। इस समय ल्युपिन की बाजार पूँजी 38,969.06 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख