शेयर मंथन में खोजें

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के मुनाफे में हुई 16.1% की वृद्धि

साल दर साल आधार पर 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में खाद्य उत्पाद कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के मुनाफे में 16.1% की वृद्धि दर्ज की गयी।

2017 की समान तिमाही में 261 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 303 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसी अवधि में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज की शुद्ध आमदनी 2,545.3 करोड़ रुपये से 12.7% की वृद्धि के साथ 2,869.6 करोड़ रुपये रही। गौरतलब है कि कंपनी के नतीजे बाजार जानकारों के अनुमान के करीब रहे।
साल दर साल आधार पर ही ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का एबिटा 20.3% की बढ़ोतरी के साथ 454.4 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 100 आधार अंक सुधर कर 15.8% हो गया।
वितरण नेटवर्क के विस्तार और नये ब्रांडों में निवेश से कंपनी की मात्रा वृद्धि में लगातार चौथी तिमाही में दो अंकों में बढ़त दर्ज की गयी, जिसका असर कंपनी की आमदनी पर भी पड़ा। ब्रिटानिया ने दो नयी श्रेणियों, क्रीम वैफर्स और फ्लेवर्ड मिल्क शेक, के अलावा प्योर मैजिक चोकोलश, गुड कैश्यु आलमंड और टाइगर चोको कुकीज जैसे नये उत्पाद पेश किये। कंपनी की अन्य आमदनी भी 13.5% की बढ़त के साथ 44 करोड़ रुपये रही।
दूसरी ओर बीएसई में आज ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 5,753.85 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 5,844.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 5,599.25 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में कंपनी का शेयर सपाट 5,753.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख