शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टीवीएस मोटर, एनबीसीसी, ल्युपिन, गोदरेज इंडस्ट्रीज और जेट एयरवेज

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टीवीएस मोटर, एनबीसीसी, ल्युपिन, गोदरेज इंडस्ट्रीज और जेट एयरवेज शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - टाटा स्टील, अपोलो टायर्स, अशोक लेलैंड, कॉर्पोरेशन बैंक, दिलीप बिल्डकॉन, जिंदल स्टील, लेमन ट्री, महानगर गैस, एनएमडीसी और सन फार्मा
एचसीएल टेक - एचसीएल टेक और नेटब्रेन ने समझौता किया है।
बैंक ऑफ इंडिया - बैंक को जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,156 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
श्री सीमेंट - कंपनी को 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 49.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
एनबीसीसी - कंपनी को आयुष मंत्रालय से 260 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
ल्युपिन - ल्युपिन ने अमेरिका में एक नयी दवा पेश की।
अरबिंदो फार्मा - अरबिंदो फार्मा की इकाई एडवेंट फार्मा से एक उत्पाद का अधिग्रहण करेगी।
जेट एयरवेज - जेट एयरवेज को चालू वित्त की दूसरी तिमाही में 1,297.5 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है।
गोदरेज इंडस्ट्रीज - कंपनी का तिमाही मुनाफा साल दर साल आधार पर 59% अधिक 189.5 करोड़ रुपये रहा।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया - बोर्ड ने इक्विटी शेयर जारी करके 600 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी।
आयशर मोटर्स - दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5.9% की बढ़त के साथ 548.8 करोड़ रुपये रहा।
टीवीएस मोटर - टीवीएस मोटर ने बांग्लादेश में टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी पेश की। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख