शेयर मंथन में खोजें

मुनाफे में 117.4% की वृद्धि के बावजूद नाल्को (Nalco) के शेयर में कमजोरी

साल दर साल आधार पर 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में नाल्को (Nalco) के मुनाफे में 117.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

2017 की समान तिमाही में 234.63 करोड़ रुपये से बढ़ कर नाल्को का मुनाफा 510 करोड़ रुपये रहा। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 2,454.8 करोड़ रुपये से 23.9% बढ़ कर 3,041 करोड़ रुपये हो गयी। सालाना आधार पर ही नाल्को का एबिटा 153.5% वृद्धि के साथ 850 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1,430 आधार अंक की बढ़त होकर 28% रहा। बता दें कि नाल्को के नतीजे बाजार जानकारों के अनुमान के मुताबिक रहे।
नाल्को की एल्युमीनियम आमदनी 6.5% अधिक 1,745 करोड़ रुपये और केमिकल आमदनी 51% की बढ़ोतरी के साथ 1,899 करोड़ रुपये हो गयी।
हालाँकि कल बाजार बंद होने के बाद घोषित किये गये बेहतर नतीजों का आज नाल्को के शेयर पर उल्टा ही प्रभाव देखने को मिल रहा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 69.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 70.20 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद नाल्को के शेयर में शुरू में ही तीखी गिरावट आयी और यह 65.95 रुपये तक गिरा। 10 बजे के बाद से यह कमजोर स्थिति में मगर एक दायरे में है। 12 बजे के करीब नाल्को का शेयर 2.55 रुपये या 3.67% की गिरावट के साथ 66.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख