शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) की सहायक इकाई करेगी अमेरिकी कंपनी का अधिग्रहण

प्रमुख दवा निर्माता सिप्ला (Cipla) की सहायक इकाई इन्वाजेन फार्मा (Invagen Pharma) ने अमेरिका की एवेन्यू थेरेप्यूटिक्स (Avenue Therapeutics) के अधिग्रहण के लिए करार किया है।

अमेरिका में ही स्थित इन्वाजेन फार्मा ने यह सौदा 21.5 करोड़ डॉलर (1,560 करोड़ रुपये) में किया है। सिप्ला, बायोटेक कंपनी एवेन्यू थेरेप्यूटिक्स का अधिग्रहण दो चरणों में करेगी। हालाँकि सौदा पूरा होने के लिए अभी विनियामकों के अलावा एवेन्यू के शेयरधारकों की भी मंजूरी ली जायेगी।
दूसरी ओर सिप्ला का शेयर आज सुबह से ही दबाव में दिख रहा है। बीएसई में कंपनी का शेयर 531.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 533.90 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद शुरू में ही यह लाल रेखा के नीचे पहुँच गया और अभी तक के कारोबार में दोबारा मजबूती स्थिति में नहीं आ सका है। 12.20 बजे के करीब सिप्ला का शेयर 2.85 रुपये या 0.45% की गिरावट के साथ 529.50 रुपये पर चल रहा है। सिप्ला के शेयर का पिछले 52 हफ्तों की अवधि में ऊपरी स्तर 678.00 रुपये और निचला स्तर 508.10 रुपये पर रहा है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख