शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी

दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से एक नयी दवा की अमेरिका में बिक्री के लिए मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने बुडेसोनाइड इनहेलेशन सस्पेंशन के लिए हरी झंडी दिखायी है, जिसका इस्तेमाल 1 से 8 वर्ष के बच्चों में अस्थमा के उपचार के लिए किया जाता है। ल्युपिन की बुडेसोनाइड एक अन्य दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका फार्मा के पुल्मिकॉर्ट इनहेलेशन सस्पेंशन का जेनेरिक संस्करण है।
उधर बीएसई में ल्युपिन के शेयर ने 860.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 862.00 रुपये पर शुरुआत की। कारोबार के दौरान ल्युपिन का शेयर 865.10 रुपये तक चढ़ा, जबकि 847.90 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 7.35 रुपये या 0.85% की कमजोरी के साथ 853.15 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी भाव 986.00 रुपये और निचला स्तर 723.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख