शेयर मंथन में खोजें

अनुमान से कमजोर नतीजों के कारण टूटा अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) का शेयर

साल दर साल आधार पर देश की तीसरी सबसे बड़ी कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 37.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

कंपनी ने 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 334.25 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 459.58 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। अशोक लेलैंड की शुद्ध आमदनी 6,076.38 करोड़ रुपये के मुकाबले 25.2% बढ़ कर 7,607.98 करोड़ रुपये रही। अशोक लेलैंड की आमदनी में वृद्धि इसकी बिक्री में बढ़त के कारण हुई है, जो कि साल दर साल आधार पर 27% और तिमाही आधार पर 23% अधिक रही।
हालाँकि मुनाफा और आमदनी बढ़ने के बावजूद आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार अशोक लेलैंड के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे। ब्रोकिंग फर्म ने कंपनी के 537 537 करोड़ रुपये के मुनाफे और 7,746 करोड़ रुपये की आमदनी का अंदाजा लगाया था।
साल दर साल आधार पर ही कंपनी का एबिटा 31.7% की बढ़त के साथ 805.93 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 52 आधार अंक अधिक 10.6% रहा। एबिटा मार्जिन भी कच्चे माल की अधिक लागत के कारण आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के 11.4% अनुमान से कम रहा।
उम्मीद से कमजोर नतीजों के कारण अशोक लेलैंड का सुबह से ही दबाव में है। बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 119.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 113.90 रुपये पर खुला और 107.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। पौने 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 11.30 रुपये या 9.49% की कमजोरी के साथ 107.75 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख