शेयर मंथन में खोजें

कल्पतरु पावर (Kalpataru Power) को मिले 1,322 करोड़ रुपये के ठेके

1,322 करोड़ रुपये के ठेके मिलने की खबर के बावजूद कल्पतरु पावर (Kalpataru Power) का शेयर कमजोर स्थिति में है।

इन कार्यों में भारत, अबू धाबी, पेरू और बांग्लादेश में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन के लिए 943 करोड़ रुपये और रेल विकास निगम से रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर कंस्ट्रक्शन के लिए मिला 379 करोड़ रुपये का ठेका शामिल है। हालाँकि सकारात्मक खबर के बावजूद कंपनी का शेयर हल्की कमजोरी दिखा रहा है।
बीएसई में कल्पतरु पावर का शेयर 359.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 354.20 रुपये पर खुला। साढ़े 12 बजे तक दबाव में रहने के बाद यह एक तीखी उछाल के साथ 367.00 रुपये तक चढ़ा, मगर ऊपरी स्तरों पर जमा नहीं रह सका। दोपहर ढाई बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 1.10 रुपये या 0.31% की गिरावट के साथ 358.00 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख