शेयर मंथन में खोजें

एनएचपीसी (NHPC) की आमदनी और मुनाफे में बढ़त

2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में जलविद्युत बिजली उत्पादक कंपनी एनएचपीसी (NHPC) के शुद्ध लाभ में 19.62% की बढ़त हुई।

कंपनी ने 1,018.64 करोड़ रुपये की तुलना में 1,218.51 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साल दर साल आधार पर ही एनएचपीसी की शुद्ध आमदनी 1,971.7 करोड़ रुपये से 26.6% की बढ़ोतरी के साथ 2,495 करोड़ रुपये रही। गौरतलब है कि एनएचपीसी के वित्तीय नतीजे जानकारों के अनुमान के करीब रहे।
साल दर साल आधार पर ही एनएचपीसी का एबिटा 43.2% बढ़ कर 1,597 करोड़ रुपये रहा, जो कि 1,652 करोड़ रुपये के अनुमान से कम है। दरअसल अधिक ऑपरेटिंग खर्चों के कारण एबिटा उम्मीद से कम बढ़ा। वहीं एनएचपीसी का एबिटा मार्जिन 743 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 64% रहा।
एनचपीसी का जलविद्युत उत्पादन 13.9% की बढ़ोतरी के साथ 7.9 अरब इकाई रही। इसके अलावा साल दर साल आधार पर ही कंपनी के कुल ऋण 4% की गिरावट के साथ 16,308 करोड़ रुपये और कर दर 27.3% की तुलना में 19.1% रह गया।
बीएसई में एनएचपीसी का शेयर 27.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 27.10 रुपये पर खुला। आज पूरे सत्र में यह 27.50-26.90 रुपये के दायरे में रहा। अंत में एनएचपीसी का शेयर 0.05 रुपये या 0.18% की मामूली वृद्धि के साथ 27.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख