शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : पीसी ज्वेलर, एनएचपीसी, हीरो मोटोकॉर्प, ऑयल इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें पीसी ज्वेलर, एनएचपीसी, हीरो मोटोकॉर्प, ऑयल इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।

पीसी ज्वेलर - कंपनी का तिमाही मुनाफा 38% घट कर 39.7 करोड़ रुपये रह गया।
अल्केम लैब - यूएसएफडीए ने कंपनी के तलोजा संयंत्र का निरीक्षण बिना किसी टिप्पणी के पूरा किया।
यस बैंक - गैर-कार्यकारी (स्वतंत्र) अंशकालिक अध्यक्ष अशोक चावला ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया।
टाटा पावर - रेनासेंट पावर वेंचर्स ने प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी में 75.01% इक्विटी हिस्सेदारी और 27,00,00,000 शेयर हासिल करने के लिए शेयर खरीद समझौता किया।
थर्मेक्स - कंपनी का तिमाही मुनाफा 29% की बढ़त के साथ 74.9 करोड़ रुपये रहा।
अपोलो हॉस्पिटल्स - जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफा 11% अधिक 79 करोड़ रुपये रहा।
कॉफी डे एंटरप्राइजेज - शुद्ध लाभ 46.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 55% घट कर 21.2 करोड़ रुपये रह गया।
ऑयल इंडिया - कंपनी का बोर्ड 19 नवंबर को शेयरों की वापस खरीद पर विचार करेगा।
आईसीआईसीआई बैंक - बैंक ने खुदरा सावधि जमा ब्याज दर में 25 आधार अंकों तक की बढ़ोतरी की।
एनएचपीसी - बोर्ड ने 21.4 करोड़ शेयरों को 28 रुपये प्रति शेयर वापस खरीदने की मंजूरी दी।
हीरो मोटोकॉर्प - कंपनी ने डेस्टिनी 125 की राष्ट्रीय खुदरा बिक्री शुरू की - बोल्ड और प्रीमियम 125 सीसी स्कूटर। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख