शेयर मंथन में खोजें

गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के इस्तीफे से टूटा यस बैंक (Yes Bank) का शेयर

यस बैंक (Yes Bank) के गैर-कार्यकारी (स्वतंत्र) अंशकालिक अध्यक्ष अशोक चावला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

चावला ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया है। अशोक चावला के अलावा वसंत गुजराती ने भी बैंक के स्वतंत्र निदेशक के रूप में इस्तीफा दिया है। चावला 2016 से सेबी अधिनियम के तहत एक अर्ध-नियामक एनएसई के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं।
इस वक्त बैंक को एक पूर्णकालिक अध्यक्ष की जरूरत है। आरबीआई से मंजूरी मिलने के बाद नये अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जायेगा। फिलहाल उत्तम प्रकाश अग्रवाल को 5 साल के लिए अतिरिक्त निदेशक (स्वतंत्र) बनाया गया है।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 222.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 215.00 रुपये पर खुल कर 202.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब 11 बजे बैंक का शेयर 17.00 रुपये या 7.64% की गिरावट के साथ 205.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख